Saturday, March 11, 2023

Exploitative Private Schools


In India, private schools are engaging in dishonest business practices that go unchecked by society. These schools dictate which stores parents must buy books, uniforms, notebooks, notebook covers, and shoes from. Additionally, they require students to purchase new books and uniforms every year, rendering last year's purchases useless. These items are sold at exorbitant prices, and the schools dictate when and where parents can buy them, forcing them to take time off work and wait in long lines to be exploited.

These schools blatantly disregard rules designed to prevent black market activities and monopolies. They are not truly in the business of education and should not be allowed to operate under the guise of a temple of learning or a minority institution. As someone who has attended government schools, I may be biased against these exclusive private schools and their exploitative practices. However, it seems impossible to justify their unethical behavior.





Monday, February 27, 2023

सर सर सर

हिंदी में सर को सिर भी कहते हैं। अंग्रेजी में लिखते तो सिर ( sir) हैं लेकिन पढ़ते सर हैं। वैसे हिंदी में सर का मतलब हेड होता है इंग्लिश में सर का मतलब हेड नहीं होता। लेकिन किसी संस्था के हेड को वहां के सारे लोग सर सर ही कहते हैं। स्कूल में था तो हिंदी शिक्षक को लोग हिंदी सर कहते थे, पता नहीं हिंदी सर वाले नाम में लगने वाला सर हिंदी वाला था या अंग्रेजी वाला। अंग्रेजी वाला नहीं होना चाहिए क्योंकि हिंदी वाले शिक्षक का नाम अंग्रेजी में लिया जाय यह बात सर से उपर निकल जाती है। लेकिन अगर हिंदी वाला सर माने तो उनका नाम का मतलब हिंदी माथा या हिंदी सिर हो जाता है। जो सही नहीं लगता। वैसे हिंदी सर हिंदी विभाग के हेड थे, तो उनको हिंदी सर कहना सरासर गलत भी नहीं था।

सरासर गलत तो होता है किसी वरीय पदाधिकारी के तुगलकी गलत फरमान को भी आकाशवाणी तुल्य ईश्वरी आदेश सुन कर कनीय पदाधिकारियों की सर सर सर की गूंज वाली सरसराहट। जैसे अगर आदेश हो जाय कि नहर खोद कर गंगा की धार को कानपुर से मोड़ कर वापस गंगोत्री पहुंचाना है तो भी सर के आदेश के बाद जो सर सर सर का समवेत स्वर गूंजायमान होता है उसपर विहंगो के प्रातःकालीन कलरव को भी शरम आ जाय। बेशरम ही सही लेकिन सर सर की ध्वनि का असर जबरदस्त होता है।सर सर सुन कर बड़े पदाधिकारी का सीना जहां एक तरफ चाटुकारिता पाकर छप्पन इंच का हो जाता है वहीं उनके तलवे सहलाने वाली जुबान भी ऐसे लपलपाने लगती है मानो सामने किसी ने छप्पन भोग के व्यंजन बना के रख दिया हो। किसी खास विभाग की यह खासियत नहीं है, पूरे सरकारी महकमे में ही यह व्याप्त है। यह संयोग नहीं है कि सरकार शब्द ही सर से ही शुरू होता है। बिना सर के सरकार सिर्फ कार रह जाती है। कार भी नहीं,बेकार ही कहिए। वोही कार में सिर्फ सर लग जाय तो सरकार बन जाती है और सरपट भागने लगती है।

कोई सरपंच हो , सरदार हो या हो कोई सरगना उसकी सारी सरगर्मी सर शब्द से ही आती है। सरगम में भी सर नहीं हो तो बस गम रह जाता है । दुनिया का पूरा सरकस भी सर के ही बदौलत है। सरसरी निगाह से देखें तो इस सरजमीं पर सर के बिना सब कुछ बेअसर ही है। तो क्या समझे सर!!



Sunday, February 19, 2023

ख और रव का महीन अंतर

हिंदुस्तान खासकर उत्तर भारत में सूचना पट्टों और विज्ञापन के होर्डिंग्स पर अशुद्ध हिंदी देख कर मन क्षुब्ध हो जाता है। ख व्यंजन को लिखने का तरीका रव से थोड़ा अलग है। रव में जहां र और व अलग अलग होते हैं वहीं ख में र के नीचे वाली लकीर टेढ़ी होकर व के नीचे जुड़ जाती है। इसलिए रव और ख ध्वनियों के ना केवल बोलने बल्कि लिखने में भी अंतर है। अगर इस महीन अंतर का ध्यान न रखा जाय तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है।

पटना जंक्शन पर लगे हुए इस बोर्ड को ही देख लीजिए। यह दुकान बिहार का मशहूर उत्पाद मखाना और उससे बने अन्य उत्पाद बेचती है। लेकिन ख को अशुद्ध लिखने के कारण उसने अपना नाम मरवाना लिख रखा है। बिहार मखाना के लिए जहां प्रसिद्ध है और होने चाहता है लेकिन मारने और मरवाने के लिए शायद ही कोई प्रसिद्ध होना चाहे। ऐसे गलत बोर्ड पढ़ कर हिंदी के जानकार इस दुकान पर कुछ खाना नहीं चाहेंगे बल्कि डरकर वहां से रवाना हो जाएंगे।

Tuesday, February 14, 2023

चांद सी महबूबा

चांद अजीब सा प्राणी है। हर दिन उसका मूड अलग रहता है। चांद को पूरा देख पाना संभव तक नहीं है उसको समझना तो दूर की बात है। चांद की कलाएं और कुछ नहीं बस आपकी जिंदगी में घटता बढ़ता अंधेरा है। चांद पा कर भी कुछ खास होने वाला नहीं है क्योंकि चांद पर जिंदगी मुमकिन नहीं। चांद के पास जाकर भले ही आपका जीवन संभव नहीं हो लेकिन उसकी खूबसूरती में कसीदे कम नहीं पढ़े गए हैं । किसी भी एक कसीदे में आज तक सुनामी का जिक्र तक नहीं आया , ज्वार की लहरों का नाम नहीं आया जिससे इतनी तबाही मची रहती है। कुछ लोग कहते हैं कि नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पा लिया था लेकिन काफी लोग ऐसे भी हैं जो इसको हव्वा बताते रहते हैं। 

चांद की इतनी तारीफ सुनने के बाद यह आश्चर्य ही है कि हर दूसरी कविता हर तीसरा शेर प्रेमिका को चांद का नाम देता रहता है। चांद सी महबूबा कहना तारीफ कैसे है समझ नहीं आता। सारे शायर अपनी महबूबा को चांद तभी कहते होंगे जब अपनी महबूबा के रोज़ बदलते मूड से परेशान हो जाते हैं या उनको पता चल जाता है कि महबूबा अगर मिल गई तो जीवन संभव नहीं है। या शायद तब जब पहली बार मेकअप की मोटी परत के नीचे छुपे चेहरे के दागों का दीदार शायर पहली बार करता है। सबसे दुखी मन से शायद शायर तभी अपनी महबूबा को चांद कहता है जब उसे पता चलता है कि जिस चांदनी को वो महबूब के चेहरे का नूर और शीतल सुकून कहता रहा है वो किसी दूसरे सूरज की वजह से है।काफी गुंजाइश है कि तीसरे की एंट्री के बाद ही किसी शायर ने पहली बार प्रेमिका को चांद कहा होगा। संभवतः इसीलिए चांद की ओर हमेशा ताकते रहने वाले पक्षी को भी शास्त्रों में चातक कहा गया है। शास्त्रों के रचयिता कहना तो कुछ और चाहते होंगे लेकिन शास्त्रों में गाली तो लिख नहीं सकते इसीलिए गालीनुमा नाम चातक कह दिया। 

इंसान भी अजीब है। जिस धरती पर जिंदगी मुमकिन है , उसे इंसान अपने पैरों तले रखता है और सूखे बंजर चांद के ख्वाब देखता रहता है। इश्क जो ना कराए। 

बाकी सब ठीक है। आप सुनाओ? कल आप टेडी  बियर वाली दुकान पर दिखे थे!! सब ठीक ठाक तो है ना? 

Thursday, February 9, 2023

चलते चलते

भाई साब चल ही नहीं पा रहे थे। उनको चलाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन साहब थे कि किसी भी तरह से चले ही नहीं।  फिर उनके आस पास के चालू लोगों ने कहा कि साब आप चिल ज्यादा करते हैं इसलिए आप चल नहीं पा रहे। ना साहब चल पा रहे थे और ना ही अपनी पार्टी चला पा रहे थे। चुनाव दर चुनाव विपक्षी उनको चलता किए जा रही थी। कुछ साल पहले साहब ने पार्टी चलाने वाला काम छोड़ दिया । दिक्कत यह थी कि पार्टी  के लोग ज़िद करके बैठ गए कि साहब पार्टी तो आप ही चलाओ। लेकिन साहब थे कि चलना तो दूर अपनी जगह से हिले डुले तक नहीं।समय का पहिया चलता रहा , पार्टी के पुराने लोगों ने पार्टी की हालत देख कर " अच्छा, चलता हूं " कहना शुरू कर दिया। सब कहने लगे कि ऐसे  तो पार्टी ही चल बसेगी।

 फिर एक दिन किसी चालू चापलूस  ने कहा कि साहब, श्री मोहन दास भी पहले नमक के लिए चले थे, फिर तो ऐसा चले, चल चल कर ही ऐसे उनके भाग्य बदले कि वैसे करम दुनिया में चंद लोगों की ही होती है।  फिर भाई साब ने भी सोचा कि चिल बहुत हुआ, अब चला जाय। फिर भाई साब चलने लगे। खूब दूर दूर तक चले, दक्षिण से चले और उत्तर की तलाश में। उनकी पार्टी की धमनियों में रुका रक्त चलने लगा और साथ ही चलने लगा उनका मीडिया अभियान। खूब खबरें चलाई गई, एडिटर लोग साहब के चलने के किस्से लिखने के लिए ताबड़तोड़ कलम चलाने लगे।  टीवी पर बटेरबाजी और मुर्गे की लड़ाई की याद दिलाने वाली चर्चाओं का दौर चला। लेकिन यह सब भी कितने दिन चलता। उनकी खबरें चलाने वाले सहयोगी भी अपनी दुकान बेच कर चलते बने ।  

 चल चल कर थक जाने के बाद साहब दिल्ली पहुंचे । दिल्ली पहुंचे तो वहां भी गए जहां साल में तीन बार सत्र चलता है। साहब वहां भी अपने चलने की कहानियां चलाने लगे लेकिन वो ही पुराना कैसेट कितनी चलता। लोग कहने लगे कि भाई वो ही घिसी पिटी बात को चलता करो । साहब का मजाक उड़ता देखसाहब के लोगों को गुस्सा आ गया।  पुराना ज़माना  होता तो तलवारें चल जाती। लेकिन आज के ज़माने में तलवार से ज्यादा जुबां चलने का रिवाज है। कहने लगे कि साहब इतना चले हैं कि और कुछ नहीं चलने देंगे, यह सत्र भी नहीं। सत्र भी रुक रुक कर ही चला। जनता बेचारी दूर खड़ी सोचती रही कि आखिर चल क्या रहा है? 

साहब का चलना भले ही रुक गया हो लेकिन कहानी क्रमशः यूं ही चलती रहेगी । यही तो खासियत है कहानी और गाड़ी की, कि दोनो चलती रहती है।  इसीलिए तो एक सुपरहिट चलचित्र बनी थी ' चलती का नाम गाड़ी' । वैसे चलते चलते एक और बात बता दूं कि एक और चलचित्र है बढ़ती का नाम दाढ़ी। लेकिन दाढ़ी वाली चलचित्र कोई खास चली नहीं थी। 

चलने चलाने की इस छोटी सी कथा के अंत में इतना ही कहना है कि  चलना ही तो जिंदगी है।  बीमारों को क्या चाहिए यही कि उनकी दवा चलती रहे। दोस्तों को क्या चाहिए यही कि उनका याराना चलता रहे। व्यापारियों का व्यापार चलता रहना चाहिए, नवयुवकों और नवयुवतियों का चक्कर चलता रहना चाहिए, जाम और शाम का यह सफर चलता रहना चाहिए और चलता रहना चाहिए हमारा यह फलसफा।  पता नहीं यह सब पढ़ कर आपके दिमाग में क्या चल रहा है। आप हर चीज में गंभीरता और दर्शन तलाशना बंद करिए। कभी कभी हल्का फुल्का हंसी मजाक भी चलना चाहिए। चलता हूं। 

Wednesday, February 8, 2023

निरंतर संवाद का विषय

रामायण में एक प्रसंग आता है राम रावण युद्ध के बाद का। अपनी नाभि में राम का अस्त्र लिए लंकेश रावण युद्ध क्षेत्र में धायल पड़े हैं। श्रीराम लक्ष्मण को रावण के जाने और उनसे ज्ञान प्राप्त करने को कहते हैं। लक्ष्मण कहते हैं कि हे राम! भला रावण मुझे ऐसा क्या ज्ञान दे सकता है जो मुझे आपसे प्राप्त नहीं हो सकता। श्रीराम कहते हैं कि रावण एक महान प्रतापी राजा था। उसने एक विशाल साम्राज्य स्थापित किया और जिसके प्रताप का लोहा तीनों लोकों ने माना है। भले ही हम इक्ष्वाकु वंश के वंशज हैं लेकिन हमें अपने पूर्वजों के सान्निध्य में राज्यनीति के बारे में सीखने का कोई खास अवसर नहीं मिला। और ना ही मेरे पास राज्य चलाने का कोई अनुभव है। उसके उलट रावण के पास शासन चलाने का गहरा अनुभव है। यहां से लौटते ही मुझे अयोध्या का राजकाज सौंप दिया जायेगा। मुझ जैसे अनुभवहीन शासक को रावण से सीखने का मौका गंवाना नहीं चाहिए।

दूसरा प्रसंग आता है राम बालि युद्ध के बाद। युद्ध में घायल बालि के पास राम जाते हैं। बालि राम से कहते हैं कि आपने छल से छिप कर मुझे मारा है। आपने इस युद्ध में हिस्सा लिया जिससे आपका कोई मतलब नहीं था। श्रीराम कहते हैं कि में क्षत्रिय हूं और तुम एक वानर हो। मुझे आखेट का अधिकार है इसीलिए मैं छिप कर भी चाहूं तो आखेट कर सकता हूं। बालि प्रत्युत्तर में कहते हैं कि आप मेरे मांस का भक्षण नहीं कर सकते और मुझसे आपको कोई प्राणों का भय भी नहीं था। इसीलिए आपका मेरा अकारण आखेट करना भी अनुचित है। श्रीराम कहते हैं कि मैं अयोध्या के राजन भरत का दूत हूं और यह भूमि राजा भरत के साम्राज्य का अंग है। अपने छोटे भाई सुग्रीव की पत्नी का हरण कर तुमने अयोध्या के नियमों का उल्लंघन किया है। उन नियमों को तोड़ने का दंड देने के लिए मैं महाराज भरत का अधिकृत दूत हूं।


राम बालि प्रसंग में किसका तर्क ज्यादा सही है यह विचारणीय प्रश्न हो सकता है लेकिन उपरोक्त दोनों प्रसंगों से एक बात स्पष्ट है। भीषण प्रतिद्वंदी और युद्ध होने के बाद भी श्रीराम बालि और रावण से संवाद का पुल बनाए रखते हैं। रावण और बालि जैसे अधम पुरुषों के लिए भी श्रीराम के दरबार में संवाद की संभावना हमेशा रही । युद्ध , मतभेद या वैचारिक विभेद कभी संवाद का विकल्प नहीं हो सकते। संवाद एक शाश्वत सत्य होना चाहिए। क्योंकि विपक्षी कोई भी ही आपको हमेशा कुछ न कुछ सिखा सकता है। अगर बालि जैसा वानर मर्यादा पुरुषोत्तम को निरुत्तर कर सकने वाले तर्क दे सकता है तो हर किसी से संवाद की संभावना हमेशा ही सुखद परिणाम दे सकती है।


 दूसरी बात जो उपरोक्त दोनों प्रसंगों से उभर कर सामने आती है कि हमारे महाकाव्य अपने चरित्रों को अच्छे या बुरे के युग्म खांचों में जबरदस्ती ठूंसने का प्रयास नहीं करते। उनके चरित्र हमेशा अच्छे या बुरे होने के बजाय अच्छे और बुरे होते हैं। रावण और बालि के चरित्र का राम के द्वारा मूल्यांकन भी यही दर्शाता है। कदाचित राम द्वारा अपने आप को अनुभव हीन शासक के रूप में देखना और आगे चल कर अपनी पत्नी सीता को वनवास और अग्नि परीक्षा से गुजारना भी यही दर्शाता है कि राम भी केवल गुणों की खान नहीं हैं और उनमें भी कुछ कमियां हैं। ना राम पूर्ण रूप से पुरुषोत्तम हैं और ना रावण पूर्ण नराधम। सभी चरित्र इन दोनो चरम अवस्थाओं के बीच ही कहीं आते हैं।  इसीलिए हर किसी से संवाद और संवाद का प्रयास ना केवल वांछनीय है अपितु संस्तुत भी है। 

Sunday, February 5, 2023

Reflections on Pathaan..

Some reflections on Pathaan..

1. Pathan is a sharp critique of our society. Our country is led by politicians well into their 80s, our T20 cricket team is captained by aging players with strike rate of 80, and our movies feature spies portrayed by actors from the 80s. What can the Desh ka Yuva do? They haven't been given much to do besides making reels and TikToks.

2. If John Abraham, with his gym-toned body, rightfully plays a character named "Gym," why can't SRK's character be named "VFX Pathan" or "Photoshop Pathan?"

3. If Pathan is India's top secret spy, it's curious that everyone from Afghanistan, Pakistan, India, and Dubai knows him by his name and face. Everywhere he goes, he is greeted by his first name. Perhaps he should learn the basics of using code names and not referring to himself in the third person.

4. There are also some questions regarding character naming. Deepika plays a lady spy from Pakistan and is curiously named Rubina. Why must every pretty woman from Pakistan be named something similar to Hina Rabbani? The name "Rabbani" could be interchangeable with "Rubina." Potato potahto.

5. Not only the character names, but the naming of a terrorist organization as "Outfit X" also raises concerns. The name sounds more like a fashion outlet for plus size people than a dangerous organization. Furthermore, why it is called an organisation if a single person who is also the boss of the organisation is responsible for everything from street fighting to bombing to stealing weapons to negotiating with Indian and Pakistani officials. It's a classical case like those startups where same person is CEO, Managing Director, CFO and Personal secratary to himself.

6. A serious question about Tiger also arises. Was he assigned to save Pathan from the Russians or just to give him a paracetamol tablet? It seems absurd that Bhai was carrying nothing but a gamchha and crocin while being on such a crucial mission. Come on.. RAW is not that poor.

7. Talking of poverty, credit should be given where it's due. Kudos to the perfect casting of Deepika Padukone as an ISI agent. She truly looks like someone from a country facing poverty and starvation. 

7. In nutshell.. everyone from Pakistan, Afghanistan, Dubai is good and is blessed with golden hearts except a decorated soldier from Indian army and our RAW chief. Self deprecating humor pro Max.. Pathaan script writing has Besharam rang splashed all over it. 




Friday, January 20, 2023

सुख दुख और खिचड़ी

बचपन की हिंदी कक्षाओं में पर्यायवाची शब्दों की श्रृंखला याद करना एक कठिन कार्य होता था। ऐसे में आकाश शब्द के पर्यायवाची शब्दों की सूची में एक पर्यायवाची शब्द होता था ख। सिर्फ एक वर्ण का पर्यायवाची। याद करने में आसान इसलिए हमेशा याद रहता। कभी कभी लगता था कि शायद प्रकाशक द्वारा कोई गलती हो गई है , ख का अर्थ आकाश कैसे हो सकता है, जरूर कोई और शब्द होगा जिसकी जगह एक अधूरा शब्द ख छप गया है। 

बाद में हमारे शिक्षक ने बताया कि ख से तात्पर्य होता है रिक्त स्थान। इसीलिए आकाश या अंतरिक्ष को ख कहा गया है। इसी ख से खेचर शब्द बना है जिसका अर्थ है आकाश में विचरण करने वाला अर्थात् पंछी। बाद में कुछ सोचने पर देखा कि शब्द खाली, खतम भी ख मूल शब्द से बने हैं। जिसका अर्थ रिक्तता से है। 

इसी ख शब्द में उपसर्ग दु या सु लगने से दुख और सुख शब्द बने हैं।दु उपसर्ग बुरा और सु उपसर्ग अच्छा का अर्थ रखते हैं। जैसे सुपुत्र का मतलब हुआ अच्छा बेटा और दुरात्मा का अर्थ हुआ बुरा व्यक्ति। अगर यह सही है तो दुख का शाब्दिक अर्थ हुआ बुरा खाली स्थान और सुख का शाब्दिक अर्थ हुआ अच्छा खाली स्थान। 

आखिर दुख का अर्थ बुरा खाली स्थान से कैसे है? शब्दों की उत्पत्ति का अध्ययन आपको इतिहास , साहित्य, अध्यात्म और आपको न जाने कितने विषयों का आस्वादन करवा पाने में सक्षम है। दुख और सुख शब्द में प्रयुक्त ख का तात्पर्य पहिए के बीच बने खाली स्थान से है, जिससे पहिए की धुरी जुड़ी रहती है। प्राचीन काल में जब बैलगाड़ी ही यात्रा का साधन हुआ करता था और सड़कें कच्ची ऊबड़ खाबड़ हुआ करती थीं तो यात्रा का अनुभव का अनुभव बहुत अच्छा नहीं हुआ करता होगा। एक तो रास्ता खराब उपर से अगर बैलगाड़ी के पहिए ठीक के ना घूमें तो यात्रा और भी कठिन हो जाती थी। अगर गाड़ी की धुरी और पहिए के रिक्त स्थान सही से जुड़ा है तो गाड़ी सही चल सकती थी और गाड़ी में बैठे लोगों को आराम रहता था। हमारे पूर्वजों ने अपनी गाड़ियों की धुरी और पहिए के कारण यात्रा के दौरान हुए अनुभवों के आधार पर सुख और दुख शब्दों की रचना की थी। बाद में दुख और सुख शब्दों के अर्थ में और विस्तार होता गया और यह शब्द हमारे सनातन, बौद्ध और जैन दर्शन में एक महत्वपूर्ण संकल्पना बन गया। 

शब्दों के मूल अर्थ और उनके विस्तारित अर्थ में कितना अंतर हो सकता है इसका एक और उदाहरण है शब्द दूर्वाक्षत। बिहार में खास कर मिथिला समाज में पूजा संपन्न होने के बाद दूर्वाक्षत मंत्र पढ़ा जाता है और सर्व समृद्धि की शुभकामना सहित नौनिहालों पर चावल और हरी दूब या घास छिड़का जाता है। प्राचीन काल में मानव की समृद्धि के दो ही पैमाने थे। एक मानव के लिए पर्याप्त अन्न हो और दूसरा उनकी गायों और पशुधन के लिए पर्याप्त घास उपलब्ध रहे। इसीलिए दूर्वा और अक्षत को समृद्धि का चिह्न माना कर दूर्वाक्षत मंत्र के साथ आशीर्वचन कहे जाते हैं। 


चूंकि बात ख से शूरू हुई थी तो ख से खिचड़ी शब्द की उत्पत्ति के बारे में जान लेते हैं। खिचड़ी शब्द खेचरान्न शब्द का बदला रूप प्रतीत होता है जिसका अर्थ हुआ चिड़िया के लिए अन्न। चूंकि पंछी उड़ते भटकते जो अन्न मिले उनको ग्रहण कर लेते हैं इसीलिए उनके भोजन में चावल दाल सब मिला हुआ हो सकता है। संभवतः खिचड़ी शब्द भी खेचरान्न से ही निकला है।

 ख की खासियतों का खिस्सा अभी खत्म नहीं हुआ है, और भी खुलासे बाकी है, लेकिन फिर कभी। तब तक शब्बा खैर।।

Monday, January 9, 2023

मछली जल की रानी है?

बचपन में सभी गाते हैं "मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है"। वो ही बच्चा बड़ा होकर कहता है कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। साहब, या तो हम बच्चे को गलत सिखाते हैं या बड़े होकर हम गलत बोलने लगते हैं। 

आज तक मैंने किसी मछली को तालाब में पॉलिथीन या कचरा फेंकते नहीं देखा। ना ही किसी तालाब में मछली अपने गंदे कपड़े धोती है। शायद ही किसी मछली का घर का गंदा नाला किसी तालाब में गिरते देखा है। फिर मछली पूरे तालाब को गंदा कब से करने लगी।

बात बस इतनी है कि मछली को बोलना नहीं आता। जो बोल नहीं सकता, उसको कुछ भी कहा जा सकता है। मछली ना जल की रानी है और न ही वो तालाब को गंदा करती है। सब बस कहने की बातें हैं क्योंकि कहने वालों को कुछ कहना होता है । और जिन्हें सिर्फ बोलना और कहना होता है वो अक्सर अपनी पिछली बातें भूल जाते हैं और कुछ भी कह जाते हैं। सोचिए, अगर मछली बोल सकती तो क्या कहती इन बोलने वालों के प्रति। हां अगर अगली बार कोई गंदा तालाब दिखे तो उसको गंदा करने वाली मछली ढूंढने के बदले एक आईना ढूंढिए, शायद आपकी खोज मुकम्मल हो जाय।

Wednesday, January 4, 2023

paanchwa mausam pyar ka


पहले लोग बहुत परेशान थे.. हमारे शहर में बहुत गर्मी थी... हमारे शहर में लू चलती थी.. लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे..

उसके बाद हमारे शहर में बरसात आई... लोगों की परेशानियां फिर भी कम नहीं हुई.. मलेरिया और डेंगू हर तरफ फैल  गया.. चारों तरफ कीचड़ और पानी.. लोगों घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे।

अब हमारे शहर में सर्दी का मौसम आया है.. लोग फिर भी परेशान हैं.. शीत लहर चल रही है.. लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं..

अब सोचता हूं कि जब लोग घर से बाहर निकल ही नहीं पा रहे हैं तो ट्रैफिक जाम सड़क पर क्यों लग रहा है? शॉपिंग करने कौन जा रहा है? पुलिस भीड़ भगाने के लिए आखिरी किस पर लाठी चार्ज कर रही है.. आखिर ट्रेन की स्लीपर क्लास में राजनीति पर तीखी चर्चा कौन कर रहा है? कौन हैं ये लोग? कहाँ से आते हैं?

शायद दो तरह की जनता है अपने शहर में.. एक वो जिसके पास वक्त है मौसम को देखने का और ये वही लोग हैं जिनके पास विकल्प है मौसम का बहाना करके घर से नहीं निकलने का.. बाकी बचे वो लोग उन्हें पता ही नहीं कि क्या मौसम है.. उनको बस समय का पता है कि सात बजे गए, अब काम पर निकलना है..

विडंबना ये है कि हर मौसम से शिकायत वही लोग कर रहे हैं जो घर पर बैठे हैं.. जिनको बाहर जाना है उनको शिकायत करने का वक्त कहां.. शिकायत करें भी तो किस से और शिकायत करके भी क्या ही हो जाएगा..

बहुत साल पहले आनंद बख्शी साहब ने एक गीत लिखा था.. पतझड़ सावन बसंत बहार, एक बरस के मौसम चार, पांचवा मौसम प्यार का इंतजार का..

पहले ये गीत मुझे समझ नहीं आता था.. पहली लाइन में कहा गया कि एक बरस के मौसम चार.. फिर अगली ही लाइन में, ये पांचवा मौसम कहां से आ गया!!

अब समझ में आ रहा है.. असल में "एक बरस के मौसम चार" वाले चार मौसम उनके लिए हैं जिन को घर से बाहर निकलना है रोज रोज.. बाकी जिनको मौसम की शिकायत करके घर से निकलना ही नहीं है उनके लिए तो हमेशा पांचवा मौसम ही चलता रहता है.. प्यार का.. आखिरी घर बैठा आदमी और करे भी तो क्या.. इन्ही पांचवे मौसम में जीने वाले लोगों की वजह से हम चीन तो कम से कम एक चीज में तो टक्कर दे पा रहे हैं और हमारे मैटरनिटी वार्ड हमेशा हाउसफुल रहते हैं ..

  अब और क्या कहूं.. यही पांचवे मौसम में जीने वालों की कारगुजारियों और करामातो को गिनने का काम करने जा रहा हूं.. घर से बाहर जा रहा हूं जनगणना करने.. और हाथ में आज का अखबार है जिस में लिखा है कि सर्दी कि वजह से लोग घर से निकल नहीं पा रहे हैं..



Pahlelog bahut pareshan the.. hamare shahar mein bahut garmi thi... Hamare shahar mein loo chalti thi.. log gharon se bahar nahin nikal paate the..

Uske baad hamare shahar mein barsaat aayi... Logon ki pareshani phir bhi kam nahin hui.. Maleria aur dengue har taraf fail gaya.. Charon taraf keechad aur paani.. log gharon se bahar nahin nikal paate the..

Ab hamare shahar mein Sardi ka mausam aaya hua hai.. log phir bhi pareshan Hain.. sheet lahar chal rahi hai.. log gharon se bahar nahin nikal paa rahe hain..

Ab sochta hoon ki jab log Ghar se bahar nikal hi nahin paa rahe hain to sadkon per traffic jam kyon lag raha hai? Shopping karne kaun Jaa raha hai? Police bheed bhagane ke liye aakhir kis per lathi charge kar rahi hai.. aakhir train ki sleeper class mein raajneeti per teekhi charcha kaun kar Raha hai? Kaun hain yeh log? Kahan se aate hain?
Shayad do tarah ki janta hai apne shahar mein.. ek woh jiske paas waqt hai mausam ko dekhne ka aur wohi log hain jinke paas option hai mausam ka bahana karke ghar se nahin nikalne ka.. baaki bache woh log unko pata hi nahin ki kya mausam hai.. unko bas samay ka pata hai ki saat baje Gaye , ab kaam per nikalna hai.. 

Vidambna yeh hai ki har mausam se shikayat wohi log kar rahe hain jo ghar per baithe hain.. jinko bahar jaana hai unko shikayat karne ka waqt Kahan.. shikayat karein bhi to kis se aur shikayat karke bhi kya ho jayega..

Bahut saal pahle Anand Bakshi saab ne ek geet likha tha.. patjhad sawan basant bahar, ek baras ke mausam char, paanchwa mausam pyar ka intzaar ka..
Pahle yeh geet mujhe samajh nahin aata tha.. pahli line mein kaha gaya ki ek baras ke mausam char.. phir agli hi line mein, paanchwa mausam Kahan se aa gaya!! 

Ab samajh mein aa raha hai.. actually ek baras ke mausam char wale char mausam unke liye hain jinko Ghar se bahar nikalna hai Roz roz.. baaki jinko mausam ki shikayat karke ghar se nikalna hi nahin hai unke liye to hamesha paanchwa mausam hi chalta rahta hai.. pyar ka.. aakhir Ghar baitha aadmi aur kare bhi to kya.. enhi paanchwe mausam mein jeene Wale login ki wajah se hum china to kam se kam ek cheez mein to takkar se paa rahe hain aur hamare maternity ward hamesha housefull rahte hain.. ab aur kya kahun.. enhi paanchwe mausam walon ki kaarguzarion aur karamato ko ginne ka kaam karne jaa raha hoon .. janganna census duty per ghar se bahar Jaa raha hoon.. aur haath mein aaj ka akhbar hai jismein likha hai ki sardi ki wajah se log Ghar se nikal nahin paa rahe hain..




Tuesday, December 27, 2022

happy 57th Birthday Salman bhai

A guy born in 1988 is not eligible to appear in the UPSC 2023 examination as he is three years older than the maximum age limit allowed to appear in the examination.

If we take 1988 as the reference year, Virat Kohli was yet to be born, as were the rest of our cricket team. Messi was a toddler yet to celebrate his first birthday. Disha Patani was four years away from being born, and Bill Gates was just a new billionaire with a net worth of $1.5 billion.

BJP had 2 MPs in Lok Sabha and Congress had 404. The phenomenon of Lalu Ji was yet to happen in Bihar, and Ramanand Sagar's Ramayan was still running its first telecast on Doordarshan. And yes, no 90s kids have been born yet. Sachin still had to play his first international match.

Seems pretty old, na.. that's when "Biwi ho to aisi" was released with Sallu bhai as the leading man. Thanks to the love of the audience and the advance medical technology of surgeons, the world around him has gotten old, but not our Bhai.

Happy birthday, Salman bhai. May you remain young as always and keep hosting Bigg Boss, by which you remain the biggest crusader and individual contributor in mass scale solid waste management efforts in India.

बक्सा और लकड़ी

सीधी लकड़ी फिट नहीं होती
एक छोटे बक्से के भीतर,
चाहे उसे टेढ़ी रखो या आड़ी।
चाहे उसका अधिकतर हिस्सा 
चला जाय बक्से के अंदर,
लेकिन एक सिरा फिर भी
बाहर झांकता रहता है ।
मानो मंजूर नहीं उसको
पूरी तरह बक्से में कैद हो जाना।
जैसे अपने हिस्से की खुली हवा 
के लिए मंजूर है उसको 
अपनी गर्दन फसाना बक्से के ढक्कन के बीच।
सीधी लकड़ी का बाहर झांकता सिरा
फिट नहीं होने देता बक्से के ढक्कन को,
ढंग से बंद नहीं ही पाता बक्सा
लकड़ी की वजह से।
अधखुला बक्सा छुपा नहीं पाता
उसके अंदर पड़ी तुड़ी मुड़ी तारों को।
जो लकड़ी से कहीं ज्यादा महंगी हैं
लेकिन जो मुड़ गई हैं बक्से के अनुसार।
दूसरे तारों से जुड़ने के लिए 
तारें नंगी भी हुई हैं किनारों पर।

तारें जो मुड़ जाती हैं 
बहुत आसानी से 
जुड़ जाती हैं आसानी से दूसरी नंगी तारों से।
और आसानी से ढाल लेती हैं
अपने आप को बक्से के मुताबिक
और बना लेती हैं अपना नेटवर्क।
लेकिन सीधी लकड़ी ना मुड़ती है
और ना जुड़ती हैं आसानी से।
और ना ही बनता है 
सीधी लकड़ी का कोई नेटवर्क।

लकड़ी को जोड़ने के लिए 
बींधना पड़ता है उसे कीलों से।
और जुड़ने के बाद भी उनमें
वो करेंट नहीं दौड़ता।
जो दौड़ जाता है जुड़ी मुड़ी नंगी
 सुचालक तारों से।
सीधी लकड़ी कुचालक कही जाती हैं
जो बिगाड़ देती हैं बक्से की हर कोशिश
उसको अपने अंदर समेटने की।

इसलिए हर बक्सा करता रहता है कोशिश
 सीधी लकड़ी को तोड़ने की
पर लकड़ी है कि अपनी ज़िद पर अड़ी रहती है ।
टूट जाने पर भले पड़ी रहती है
टूटी हुई लकड़ी नंगी तारों के साथ, बक्से के अंदर ।
जब तक टूटे नहीं हर सीधी लकड़ी
बिना मुड़े, बिल्कुल सीधे
छोटे वाले बक्से की गर्दन पर खड़ी रहती है।



Monday, December 19, 2022

दूर के रिश्तों की कथा

रिश्तेदार दो तरह के होते हैं। एक होते हैं रिश्तेदार जैसे बहन, साला। और दूसरे होते हैं दूर के रिश्तेदार।  जैसे दूर की बहन, दूर का साला। रिश्तेदारों की बात क्या करें। रिश्तेदारों की कारनामें अगर जानना हो तो रामायण, महाभारत कुछ भी पढ़ लें, पता चल जायेगा। रामायण और महाभारत पढ़ने का समय ना हो तो पास के किसी वकील के पास कचहरी चले जाएं , नजदीकी रिश्तेदारों की कहानी आपको पता चल जायेगी। आज हम बात करेंगे दूसरे टाइप के रिश्तेदारों की , दूर के रिश्तेदारों की।

पहला रिश्ता है जीवन साथी का। आप कहेंगे पति पत्नी कहां से दूर का रिश्ता हो गया। तो सुनिए, बीवी तो हमेशा ही दूर की अच्छी  लगती है। पति दूर ही रहे तभी सुहाता है, घर पर बैठा पति तो जान की आफत के जैसा है। दूर बैठा पति दो पैसे कमा के भेजता है। घर बैठे पति को सुबह गरम चाय चाहिए और रात में गरम बिस्तर। वैसे ही दूर बैठी बीवी फोन पर प्यार के दो लफ्ज़ सुनाती है, रात में खर्राटों की शिकायत नहीं करती और ना ही दीवाली की सफाई के लिए चिक चिक करती है।  पति या पत्नी में दूरी का गुण मिल जाय तो पति या पत्नी चाहे कैसी भी हो सर्वगुण संपन्न लगने लगती है। शायद शादी के समय मिलाए जाने वाला छत्तीसवां गुण दूरी ही है। 

बाकी के दूर के रिश्तेदारों की बात ही अलग है। हमेशा किसी शादी में मिलेंगे, मीठा मीठा बोलेंगे। अरे यह इतनी बड़ी हो गई, वो इतना बड़ा हो गया।  चाहे आप पूरे मोहल्ले की ताई दिखने लगी हों , दूर वाले रिश्तेदार कहेंगे तुम तो बिल्कुल भी अपने बच्चों की मां नहीं लगती उनकी बहन लगती हो। आप खुश हो जाते हो। हालांकि इसका एक मतलब यह भी हो सकता है कि आपके बच्चे भी पूरे मोहल्ले के ताऊ जैसे दिखते हैं इसी लिए आपके भाई बहन जैसे दिखते हैं। खैर जो भी हो दूर के रिश्तेदार मिल कर क्षणिक ही सही आपको खुशी देते हैं। और उनके बच्चों को देख कर आपको अपने बच्चों के लिए नए जीवन लक्ष्य भी मुफ्त में मिल जाते हैं। जैसे उसका बेटा तो कोटा जाकर पढ़ रहा है, बेटी ने आईएएस की कोचिंग में एडमिशन लिया था, आज एक आईएएस उसका बॉयफ्रेंड है। छोटा बेटा सातवीं में ही आईआईटी के क्वेश्चन सॉल्व करता है। मिल गया आपको मैटेरियल अपने बच्चों को जीवन ज्ञान देने के लिए। और ऐसा नहीं है कि सिर्फ आपको जीवन ज्ञान मिला, आपके बच्चों को भी काफी कुछ मिल जाता है आपसे बात करने लायक। पापा उन्होंने अपने बेटे को आईफोन 14 pro मैक्स दिलाया है और आपने मुझे माइक्रो मैक्स। मम्मी उनकी बेटी शहनाज हुसैन के पार्लर से फेशियल कराती है और आप घर की बची हुई दही और हल्दी से फेशियल करती हो मेरा। फिर तो बैंक पीओ दामाद से काम चलाओ, आईएएस दामाद के लिए इन्वेस्ट करना पड़ता है बेटी में। कुछ सीखो दूर वाले अंकल आंटी से।

रिश्तेदार दूर के बहुत काम भी आते हैं। Oyo होटलों, और पार्कों में आप अक्सर दूर के cousins को एकसाथ देखते हो। अगर दूर के cousins ना हों तो होटलों का आधा धंधा तो ऐसे ही बंद हो जाय। कॉफी शॉप को ताला पड़ जाय और पार्क में सिर्फ वो बूढ़े दिखें जिनको डाक्टर ने सुबह की दवाई खाने से पहले टहलने को कहा है। मतलब यह कि यह दूर के रिश्तेदार के बदौलत ही देश के पार्कों, बाजारों और होटलों की रौनक है ।

दूर के रिश्तेदारों की बात ही अलग है। नजदीक के पड़ोसियों पर धौंस जमाने के लिए दूर के रिश्तेदारों सी अच्छी चीज आज तक नहीं बनी। बैंगलोर में रहने वाले हर बंगाली परिवार की दूर की बुआ ममता दी हैं और दिल्ली के चित्तरंजन पार्क में घूमता हर बंगाली मिथुन दा या सौरव गांगुली का रिश्तेदार है। किसी भी बिहारी से मिल लीजिए। या तो तेजस्वी उनके दूर के मामा होंगे या नीतीश दूर के फूफा। कुछ बूढ़े हुए तो वो लालू जी के साथ बीएन कॉलेज में पढ़े होंगे या सुशील मोदी की चचेरी बहु उनकी मौसेरी बहन लगेगी। असर तो पड़ता ही है। आजमगढ़ का हर लौंडा जब भाई शब्द बोलता है तो वो दुबई और कराची वाले दाऊद भाई की ही बात करता है।

बाकी अपने रिश्तेदार तो गिने चुने ही होते हैं, बाकी दुनिया पर तो दूर के रिश्तेदारों का ही कब्जा है। भगवान की बनाई सबसे नायब चीज है दूर का रिश्ता। खून के रिश्तों को बहुत मेहनत करने की जरूरत है दूर के रिश्तों की तरह बनने के लिए।