Showing posts with label pralaynath gunda swamy. Show all posts
Showing posts with label pralaynath gunda swamy. Show all posts

Monday, January 25, 2021

जय तिरंगा।।।

आप ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह की तरह अपने जीवन की ओर बढ़ रहे हर न्यूक्लियर मिसाइल की फ्यूज कंडक्टर निकाल फेंके। आपको शिवाजी राव वागले जैसा थोड़ा सनकी लेकिन सच्चा हमसफर मिले जिससे आप प्रलय नाथ गेंडा स्वामी की गर्दन की माप लेते रहें। आपके बेटे संजय चौहान की तरह देश के काम आयें और आपकी बेटियां रसिकनाथ जैसे लड़कों से दूर रहें। आपके जीवन से हर जीवनलाल टंडेल का नाश हो । और जीवन की हर शाम आप अपने दोस्तों के साथ पीले पीले ओ मेरे राजा पीले पीले ओ मेरे जानी गाते रहें, झूमते रहें, नाचते रहें। आप अपने दोस्तों के साथ हमेशा उसी तरह हॉटलाइन से जुड़े रहें जैसे ब्रिगेडियर साब गृह मंत्री से जुड़े रहते थे। बाक़ी हर खबर पर खबरी लाल की तरह पैनी नजर तो मैं बनाए ही रखूंगा, उसकी चिंता भी आप ना करें।

इस गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय भारत।। जय तिरंगा।।