Showing posts with label local train. Show all posts
Showing posts with label local train. Show all posts

Wednesday, July 11, 2018

दादर से बोरिवली

भाई दादर से बोरिवली आने का बेस्ट तरीका बताओ??

बेस्ट तरीका ठीक नही रहेगा। बेस्ट बस बहुत टाइम लगाती है। तुम वहां से लोकल ले लेना।

थैंक यू भाई। मैं इधर नया आया ना। ज्यादा आईडिया नही है मुझे।

नया है तू? तो पहले बोलने का ना। देख तेरे को दादर से ट्रेन लेना है। दादर टर्मिनस मत चले जाना। उधर से एक्सप्रेस ट्रेन मिलती है, लोकल नही।

ओके। चलता हूँ।


हाँ। वेस्टर्न लाइन वाले प्लेटफार्म पर जाना। सेंट्रल वाले पर बोरिवली की ट्रेन नही मिलेगी।

और कुछ?

वेस्टर्न लाइन पर स्लो वाली ट्रेन लोगे या फ़ास्ट वाली?

अब यह क्या है?

स्लो वाली सब स्टेशन पर रुकती है। फ़ास्ट सब जगह नही रुकती। लेकिन बोरीवली फ़ास्ट स्टेशन है, तो तुम फ़ास्ट ट्रेन पकड़ लेना।

अब चलूँ?

अबे पूरी बात तो सुन। विरार वाली फ़ास्ट मत पकड़ लेना।

क्यों? विरार फ़ास्ट बोरीवली नही रुकेगी क्या?

रुकेगी लेकिन लोग तुम्हें बोरीवली उतरने नही देंगे।

तो स्लो पकड़ लूँ?

हाँ तुम्हें टाइम थोड़ा ज्यादा लगेगा। पर ठीक है। जाओ। 12:41 वाली पकड़ लेना। खाली रहती है।

ओके धन्यवाद। चलता हूँ।

एक बात तो बताना भूल ही गया। टिकट कौन सा लिया तुमने। सेकंड क्लास ही लिया होगा। फिर फर्स्ट क्लास में मत बैठ जाना। फाइन लग जायेगा।

बाप रे। पहचानूंगा कैसे? फर्स्ट क्लास में AC लगा होता है क्या?

हा हा। ऐसी। पूरा अलीबाग से आया है। फर्स्ट क्लास के डब्बे पर लाल धारियां होती हैं। सेकंड क्लास में ही बैठना।

भाई। इतना कौन याद रखेगा। मैं टैक्सी ले लूंगा।

ओके ठीक है। लेकिन आज शिवसेना की हड़ताल है। टैक्सी नहीं मिलेगी। ट्रेन ही ले लेना।

ओके चलूँ? ट्रेन से ही जाऊंगा।

एक और बात याद रखना। लेडीज स्पेशल मत पकड़ लेना। जेंट्स को अलावुड नही है।

भाई। और कुछ?

हां।आज रविवार है क्या?

हां तो?

रविवार को मेगाब्लोक रहता है। आज ट्रेन नही मिलेगी। जय महाराष्ट्रा।

जय महाराष्ट्रा।