Showing posts with label WC2011. Show all posts
Showing posts with label WC2011. Show all posts

Wednesday, July 11, 2018

Post Semifinal Names of Pakistani players!!!

New names of pakistani players and officials after wednesday..

Players:
Mohammad Hafeez : Khuda Hafiz
Kam-ran Akmal : No-run Akmal
Umar Akmal : Dumber Akmal
Abdur Razzaq : Ganda Mazzak
Abdur Rehman : Ab do Raham
Umar Gul : Batti Gul
S Akhtar : Shoaib Akhtar ( isse jyada koi kya badnaam hoga?)

Captain:
Shahid Afridi : Shaheed 'Afraid'i

Manager:
Intikhab alam : Toote Khwab alam

Coach:
Waqar younis : Bekaar Younis
Supporters :
Imran         : Kamran
Ramiz         : Fati Kameez


Above all:
Prime minister Gilani : Gila hi Gila :)

गुरु चेला विश्व कप संवाद : - दूसरा भाग

चेला : गुरु जी डिलीवरी का अर्थ बताएं..
गुरु :  डिलीवरी .. हरि ॐ ..  डिलीवरी .. देखो  डिलीवरी का अर्थ समय के सापेक्ष है.. जो ३० मिनट में हो जाए उसे कहते हैं पिज्जा  डिलीवरी , जो  डिलीवरी  9 महीने में हो उसे कहते है नोर्मल  डिलीवरी , 9 महीने से पहले हो जाए तो कहते हैं प्री-मैच्योर डिलीवरी.. अगर कोई चिकित्सक यह डेलिवरी करवाए तो उसे सीजेरियन कहते हैं .. जो  डिलीवरी के समय पर  पहुँचने की संभावना  शून्य हो उसे भारतीय डाक की डिलीवरी कहते हैं , जो समय पर पहुँच जाए उसको फेडेक्स की डिलीवरी कहते है.. हिटलर जिस कला में प्रवीण था वोह थी स्पीच डिलीवरी और जिसके चलते मुमताज़ महल की मौत हुई और ताजमहल बना वोह थी उसकी चौदहवीं डिलीवरी .. लेकिन अगर एक दिन में ६०० से ज्यादा डिलीवरी देखने की इच्छा हो तो देखो यह विश्व कप ..

चेला : गुरु जी .. कवर के बारे में कुछ बताएं ?
गुरु : कवर .. जय श्री राम .. कवर.. जब मैं आस्था   चैनल पर सुबह सुबह प्रवचन करता हूँ तो चैनल मेरा प्रवचन कवर करता है और इसको कहते हैं लाइव कवरेज .. वोही जब कुछ न्यूज़ चैनल हम बाबा लोगो की प्रवचन के बदले कन्या लोगों के साथ संसर्ग  को छुपे कैमरे से कवर करता है तो उसे स्टिंग ऑपरेशन कहते हैं .. नित्यानन्द को कवर या अनकोवर होते तुमने जरूर देखा होगा .. बुरका स्त्री को ऊपर से नीचे तक कवर  करता है तो बिकिनी सिर्फ ऊपर और नीचे कवर करता है .. प्राइवेट कंपनीस में काम करने वाले लोग  दारू के खर्चे को खाने के बिल में दिखा कर कवर करते हैं तो  रामालिंगम राजू ने  झूठे  बैलेंस शीट से अपनी चोरी कवर करने की कोशिश की..  परदे में रहने दो पर्दा न उठाओ वाले गाने में कवर को नहीं हटाने की बात की गयी है तो सुहाग रात है घूंघट उठा रहा हूँ मैं वाले गाने में कवर हटाने की  बात पर जोर है.. लेकिन कवर का असली अर्थ जानना हो देखो यह विश्व कप !!

चेला : गुरु जी  आउट के बारे में जानने की मेरी प्रबल इच्छा है  ..
गुरु : आउट .. देखो जब कोई मुफ्त की दारू मिलने पर कुत्ते की तरह पी कर अपने पुरानी महिला मित्र और उसको वर्तमानं पुरुष मित्र को भला बुरा कहने लगे तो लोग कहते हैं की वोह आज आउट है .. मुंबई की  फिल्मों में ड्रीम सिक्वेंस फिल्माने की लिए जब पूरी टीम  स्वीटजरलैंड जाती है तो उसको आउट डोर शूटिंग कहते हैं .. जिस दिन करण जौहर  सच्चाई स्वीकार करेगा लोग कहेंगे कि ही  केम आउट ऑफ़ क्लोसेट  .. नायिकाएं शादी करके  आउट ऑफ़ बिज़नस हो जाती हैं और आज कल के प्यार का एक ही नियम है .. आउट ऑफ़ साईट आउट ऑफ़ माएंड .. हरेक तीन महीने पर क्वाटर्ली रिजल्ट आउट होता है तो हरेक दिन कोई ट्रेंड आउट ऑफ़ फैशन हो जाता है .. जब महीनो बॉस की चापलूसी करने के बाद भी प्रोमोसन न हो तो लोग कहते हैं कि आई ऍम रनिंग आउट ऑफ़ लक .. लेकिन अगर आउट का असली अर्थ जानना हो तो देखो ये विश्व कप .. ख़ास कर ग्रीम स्मिथ को ज़हीर खान के खिलाफ अगर खलते देखोगे तुम्हें आउट का मतलब पता चल जायेगा..


चेला : रन के बारे में कुछ बताएं ..
गुरु : रन.. रन के बारे में क्या कहूँ.. डी डी एल जी में काजोल का नाम था सिमरन .. और जो कोई गेंद पकड़ ना पाए उसको कहते हैं कामरन.. इंज़माम उल हक जिसके लिए मशहूर है उसको कहते हैं रन आउट और शाहरुख़ के दोस्त से जो बढ़कर हो उसको कहते हैं करन.. जैसे तुम मेरे पास ज्ञान प्राप्ति के लिए आये हो तो मैं कहूँगा कि तुम मेरी शरण में आये हों .. बाप बेटे दोनों एक ही नाम की बक्व्वास फिल्मों में काम करें तो उस फिल्म का नाम भी होता है रन .. और फोर्रेस्ट गंप में जेनी कहती थी.. रन फोर्रेस्ट रन .. रोबोट के प्रोडूसर का नाम है कलानिधि मारन और अगर भारत अपने घर में यह कप ना जीत पाए तो इससे बेहतर है मरन ...मगर किन्तु परन्तु.. रन का अगर असली अर्थ जानना हो तो देखो यह विश्व कप .. मगर यह सवाल सचिन के सिवा किसी और भारतीय बल्लेबाज़  से ना पूछ लेना कि रन क्या होता है.. वोह बुरा मान जायेंगे ..

 चेला : पॉइंट किसे कहते है गुरुदेव.?? ..
गुरु : पॉइंट .. हम्म.. गुड पॉइंट.. देखो  सारे एम् बी ऐ वालों का पेट जो बना कर चलता है उसको कहते हैं पावर पॉइंट .. और जहाँ पहुँच कर अच्छे अच्छों की धोती ढीली और गीली  हो जाए उसे कहते हैं गन पॉइंट .. जब लडकी प्यार का प्रस्ताव ठुकरा दे या लड़का किसी दूसरी रापचिक आएटम के लिए आपको छोड़ दे , तो आप जहाँ जाते हैं उसे कहते है सूसाएड पॉइंट .. जहाँ पर बिल गेट्स  भी  घर न खरीद पाए उस जगह का नाम है नरीमन पॉइंट ..
मेरी बातें शायद तुम्हेरे समझ न आ रही होंगी.. बट दैट्स नौट अ पॉइंट.. अगर पॉइंट का असली मतलब जानना हो तो देखो यह विश्व कप ..


चेला : गुरूजी आपने मेरी आखें खोल दी .. मतलब सारे ज्ञान के लिए एक ही साधन है वोह है यह विश्व कप.. जय है गुरु जय हो !!
गुरु : ठीक है  वत्स.. अब तुम घर जाओ .. मुझे अपने HD टीवी पर विश्व कप देखने दो.. कन्या..तुम्हें थोड़े ना जाने को कहा है.. तुम तो इधर आओ , थोडा और करीब.. अब ठीक है.. पता नहीं यह विश्व कप वालों को इतना ज्ञान क्यूँ नहीं है कि जिस मैच में भारत ना खेल रहा हो, कम से कम उसमें तो चीयर लीडर्स को रखें.. खाली स्टेडियम  अपने आप भर जायेंगे!! ॐ हरी ॐ..

गुरु चेला विश्व कप संवाद : - प्रथम भाग

चेला : गुरूजी यह गली क्या होता है?
गुरु : गली ... हूँ .. गली .. देखो.. जैसे जब दादा को आई पी एल में किसी टीम ने नहीं लिया तो लोगों ने कहा कि उनकी दाल नहीं गली !! युवराज को देख कर लगता है कि नेट्स से ज्यादा टाइम वोह जहाँ बिताता है उसका नाम है पराठे वाली गली .. दीपिका को क्रिकेट नहीं आता फिर भी हर मैच देखती है क्यूँ कि  माल्या से साथ वोह घूमती है प्रेम गली .. दादा बोले तो गांगली  .. सचिन के आउट होने के बाद जहाँ से टीम भागना चाहती है उसका नाम है पतली गली .. पाकिस्तान का हर मैच फिक्स होता है, फिर भी वहां कि जनता खुशी खुशी मैच देखती है, क्यूंकि सारी पाकिस्तानी जनता है पगली !! केन्या की टीम की शकल और प्रदर्शन दोनों के लिए एक ही शब्द है अगली .. अगर येही क्रिकेट जंगल के जानवर खेलते तो उनको कैप्टन होता मोगली .. अगर क्रिकेट का बेस्ट कमनटेटर लडकी होता तो उसका नाम होता हर्षिता भोगली !! जहाँ मर कर लोग सीधे स्वर्ग जाते हैं उस जगह का नाम है बनारस की गली .. लेकिन अगर गली का असली अर्थ जानना है तो देखो यह विश्व कप..


चेला : गुरूजी यह मैडन क्या होता है?
गुरु : मैडन .. हूँ .. मैडन.. देखो जहाँ पर लालू एक धोती के नाम पर हजारों लोगों को बुला लेता था, उसको कहते हैं गांधी मैडन .. जब तुम २ घंटे से टायलेट में बैठे हो और कोई बाहर से दरवाज़ा खट खट कर के पूछे .. आर यू डन ? तो तुम्हारा जवाब होगा मैं डन !!  जिसके गाने सुन कर  जवान लोगों के कान और बुढ्ढे लोगों का पिछवाडा फट जाए उसको कहते  है आयरन   मैडन..            लेकिन अगर मैडन  का असली अर्थ जानना है तो देखो यह विश्व कप.. इस शब्द का अर्थ  नेहरा और श्रीसंत के अलावा किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी से पूछ सकते हो.. उन दोनों को खुद नहीं मालूम कि मैडन क्या होता है  !!


चेला : गुरूजी यह अपील क्या होता है?
गुरु ..  अपील .. हूँ ..  अपील.. देखो जब सानिया मिर्ज़ा छोटे स्कर्ट पहन कर खेलती थी तो उसके खेल से ज्यादा लोग उसकी टाँगे देखते थे.. ऐसे परिस्थिती  को कहते हैं सेक्स अपील .. भ्रष्ट नेता निचली अदालत में सजा पाकर जब ऊपर की अदालत  में अपने बेगुनाह होने का नाटक दुहराता  है तो इसे भी अपील कहते  हैं .. वोही नेता जब विधान सभा में मार पीट हंगामा  करता है
तो उसे शांत करने के लिए की जाती है अपील .. पाकिस्तानी राष्ट्रपति जब अमेरिका जाकर मदद के लिए नाक रगड़ता है तो उसे कहते हैं लोन के लिए अपील.. रिअलिटी शो में फ्लॉप एक्टर अपने आप को डेंजर ज़ोन से बचाने  के लिए करता है वोट  अपील..  लेकिन अगर अपील   का असली अर्थ जानना है तो देखो यह विश्व कप..

चेला : गुरूजी यह ओवर  क्या होता है?
गुरु : ओवर .. हूँ .. ओवर .. देखो जब रानी मुख़र्जी जैसी बूढी होती नायिकाएं दिल बोले हड़प्पा जैसी फिल्म में  कम कपडे पहन कर, दाढी लगा कर अपने आप को दुबारा हिट करने की कोशिश  करे तो उसके कहते हैं ट्राईंग  फॉर अ मैक ओवर.. जब नीरा रादिया और ए राजा की चोरी पकड़ी जाए तो कहते  हैं गेम ओवर .. जब लडकी आपके साथ रात बिता कर आपके घर सुबह तक रुक जाए तो उसे कहते हैं स्लीप ओवर .. जब आपके दिमाग में इश्क का भूत सवार हो जाए ..हर तरफ एक ही सूरत दिखाई दे तो उसे कहते है हेड ओवर हील्स !! जब शाहिद ने करीना को सैफ के लिए छोड़ दिया तो इसे शाहिद ने कहा  हैण्ड ओवर तो सैफ ने कहा टेक ओवर .. जो सी इ ओ की नींद उड़ा दे उसे कहते है टर्न  ओवर..  लेकिन अगर ओवर    का असली अर्थ जानना है तो देखो यह विश्व कप..

चेला : गुरूजी यह स्लिप   क्या होता है?
गुरु : स्लिप  .. हूँ .. स्लिप  .. देखो रैम्प पर जिस घटना  के वजह से मॉडल रातों रात सेलेब्रिटी बन जाए उसे कहते हैं स्लिप ऑफ़ ड्रेस .. राहुल गांधी के हर बचकानी भाषण को कांग्रेस बताती है स्लिप ऑफ़ टंग .. ऑफिस से लम्बी छूट्टी  के लिए जिस बीमारी का बहाना लोग करें उसे कहते हैं स्लिप डिस्क .. रोड रोमियो आवारा लड़कों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाला हथियार कहलाता है स्लिप्पर .. रेलवे में जो डब्बा जानवरों के लिए भी खतरनाक हो उसे कहते हैं स्लीपर .. केले के छिलके पर गिरना भी स्लिप करना कहलाता है और किसी नाजुक कली को देखकर जब कोई गिरे तो कहते है की लौंडा  स्लिप कर गया.. लेकिन अगर स्लिप  का असली अर्थ जानना है तो देखो यह विश्व कप..

चेला : गुरूजी यह बौल्स क्या होता है?

गुरु : बौल्स  .. हूँ .. बौल्स   .. अशिष्ट बालक.. अपने गुरु से ऐसे सवाल पूछता है .. फिर भी मै तुम्हारे प्रश्न का उत्तर दूंगा.. क्यूंकि शिष्य के ज्ञान की भूख मिटाना गुरु का काम है.. देखो बाल्स वोह होता है जो स्त्री और पुरुष दोनों के गर्व की वजह होता है.. पुरुष अपने बाल्स पर  जितना घमंड करता है स्त्री भी अपने बाल्स  उससे ज्यादा ही घमंड करती है .. स्त्री और पुरुष एक दुसरे की इज्ज़त उनके बाल्स देखकर ही करते हैं.. यह बाल्स ही हैं जो स्त्री पुरुष  के आपसी आकर्षण का कारण है और सृष्टि का आधार भी !! स्त्री पुरुष के बाल्स की चाहत रखती हैं और पुरुष स्त्री के बाल्स की.. स्त्री के बाल्स नकली भी हो सकते हैं.. मैंने आजतक पुरुष के नकली बाल्स के बारे में नहीं सुना.. यह बाल्स की महिमा इतनी बड़ी है कि  इनको शब्दों में समेट पाना आसान  नहीं है.. लेकिन अगर बाल्स का असली अर्थ जानना है तो ध्यान से देखो कप्स .. मेरा मतलब है विश्व कप !!