What I think? I will let you know here.. Listen to the voices from my heart
Thursday, August 20, 2020
युवा वोट बैंक की कहानी
Tuesday, August 18, 2020
कभी पैदल गुजर कर देखो तो
Monday, August 17, 2020
होना है यह तो तय है, कब होना है पता नहीं
Sunday, August 16, 2020
धोनी होने का मतलब
धोनी से पहले भी कीपर हुए थे, लेकिन वह बैट्समैन नहीं कहलाते थे।
धोनी से पहले भी कैप्टन हुए थे, लेकिन वह कैप्टन कूल नहीं कहलाते थे।
धोनी से पहले भी स्टार हुए थे, लेकिन वे रांची जैसे छोटे शहर से नहीं आते थे।
धोनी से पहले भी अच्छे क्रिकेटर थे, लेकिन वे महान , मेहनती , जीनियस , क्लासिकल, स्टाइलिश कहलाते थे,स्ट्रीट स्मार्ट नहीं कहलाते थे |
धोनी से पहले भी कैप्टन ट्रॉफी जीतते थे, लेकिन वह ट्रॉफी अपने हाथ में रख कर ही फोटो खिंचवाते थे।
धोनी से पहले भी मैच आखिर ओवर तक जाते थे, लेकिन कोई जोगिंदर और मोहित शर्मा जैसों को आखिरी ओवर नहीं देते थे।
धोनी से पहले भी छोटे शहर के लड़के बड़े क्रिकेटर बनने के सपने देखते थे, लेकिन वे उन्हें पूरा शायद ही कर पाते थे।
धोनी से पहले भी स्टार क्रिकेटर शादी करते थे, लेकिन कोई स्टार क्रिकेटर आम आदमी की तरह साधारण शादी नहीं करते थे।
धोनी से पहले भी लोग रिटायर होते थे, लेकिन इतना सस्पेंस रख कर शायद ही कोई रिटायर होते थे।
धोनी से पहले भी गेंद हवा में पहुंचाने वाले शॉट लगते थे, लेकिन वह हेलीकॉप्टर शॉट नहीं कहलाते थे।
पहले क्रिकेट भी था, क्रिकेटर भी थे, लेकिन कोई माही भाई नहीं कहलाते थे।
Friday, August 14, 2020
यह अनेकता में एकता किस चिड़िया का नाम है??
Sunday, August 9, 2020
Three legged chicken
Saturday, August 8, 2020
Are you waiting for your Morpheus
What is the recipe of building the safest jails from where
escaping is toughest near impossible? Answer is don't let the prisoners know
that they are in jail.
Biased and an agenda driven education can do exactly the same.
If British government structure was meant for maximum exploitation of
resources, British forces was for protecting the British interests, how come
the education system they implemented can be for a better future of Indians.
Macaulay believed that complete Indian knowledge and philosophy can't complete
with a single book in British library. The victims of that mentality live and die by
that fact. For them whatever is said by western thinkers is pure gold. For
Indian history, they believe a historian who studied Indian history in Oxford
University; for understanding Indian current political scenario , they refer to
what BBC and Washington post say. Their views on religion, culture, tolerance
and secularism are based on books written by people who believe that by
colonialism whites made non-whites cultured and blacks should be grateful
towards their masters for that.
If you understand what I am trying to say here, then maybe you
are the one. You are Neo who is finally out of matrix. If not, keep enjoying
the jail term you are not even aware of, in world's safest jail. Hope you meet
your Morpheus soon.. I really wish...
Friday, August 7, 2020
ताकि सिंघम शिकरे की बजाये न कि उसकी ड्यूटी बजाये
Thursday, July 30, 2020
मुंशी जी के कुछ अनसुने किस्से
गणित उनके लिए हमेशा गौरीशंकर की चोटी थी। उसपर कभी चढ़ ना सके। जैसे तैसे दूसरे दर्जे में मैट्रिक पास किया। आगे की पढ़ाई के लिए वजीफा ना मिल सका और अपने पैसे खर्च कर हिन्दू कॉलेज में दाखिला लेना संभव ना था।
आगे 1905 में ट्रेनिंग कॉलेज में पढ़ाने की डिग्री ली तो भी डिग्री पर लिख दिया गया not qualified to teach mathematics. पैरवी के आधार पर ही शिक्षक और बाद में निरीक्षक बने। लेकिन स्थानांतरण के लिए दिए गए आवेदन की सजा के रूप में बस्ती जिले में भेज दिए गए। स्वास्थ्य खराब रहने लगा तो बस्ती में ही सहायक शिक्षक बने।
प्रेस खोला तो वहां भी प्रेस के रूप में सुरसा ही मिली। अपना सर्वस्व झोंक देने के बाद भी प्रेस उनका खून पीकर ही चलती रही। फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमा यी लेकिन वहां भी टिक ना सके।
अनाकर्षक सा व्यक्तित्व था। एक पत्रमित्र उनसे पहली मुलाकात का वर्णन कुछ इस प्रकार करते हैं। जीने के ऊपर झांकने पर जो कुछ ऊपर दिखा उससे मुझे धक्का सा लगा। इतनी दूर से इतनी आशा बांध कर क्या इन्हीं मूर्ति के दर्शन करने आया हूं । एक बार तो जी में आया कि मन में बसी रमणीक छवि को बनाएं रखूं और यहीं से लौट जाऊं। यह सामने खड़ा व्यक्ति साधारण, इतना स्वल्प इतना देहाती मालूम हुआ कि...
आर्थिक रूप से हमेशा विपन्न यह सरस्वती पुत्र फिर भी कुछ ऐसा लिख गया कि कहते हैं यदि 1910 से लेकर 1936 का इतिहास यदि विलुप्त हो जाय तो इनके साहित्य को पढ़कर पूरी तरह समझा जा सकता है। मैं बात कर रहा हूं कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की। और ऊपर उल्लेखित उनके पत्र मित्र हैं कथाकार जैनेन्द्र। जैनेन्द्र उनके चिर सखा बने रहे। अपनी मृत्यु शैय्या पर अपनी आखिरी रात को जब लोग प्रेमचंद से भगवान को याद करने को कहते हैं, तो प्रेमचंद कहते हैं " जैनेन्द्र, लोग ऐसे समय याद करते हैं ईश्वर, मुझे भी याद दिलाई जाती है, पर अभी तक मुझे ईश्वर को कष्ट देने के जरूरत नहीं मालूम नहीं हुई है।" अभाव और कष्ट को जीवन भर झेलता एक मनुष्य इतना आत्मबल रख सकता है, विश्वास के परे है।
उनके साहित्य पर टिप्पणी करने के योग्य अपने आप को नहीं पाता। उनका साहित्य पूरी तरह पढ़ लूं, समझ लूं इसके लिए भी शायद यह जीवन कम पड़े। उसके बाद भी शायद आलोचना ना कर सकूं। भाव विभोर हृदय और चमत्कृत मस्तिष्क आलोचक के गुण नहीं हो सकते। इसलिए उस चीज से परहेज़ ही करता हूं।
1936 में अपने आखिरी भाषण में प्रेमचंद कहते हैं " जिन्हें धन वैभव प्यारा है, साहित्य मंदिर में उनका स्थान नहीं है। यहां उन उपासकों की जरूरत है जिन्होंने सेवा को ही अपना जीवन की सार्थकता मान लिया हो। हम तो समाज का झंडा लेकर चलने वाले सिपाही हैं।
कलम के सिपाही युगपुरुष प्रेमचंद को उनके जन्मदिवस पर कोटिश अभिनंदन।
उनकी लेखनी का छोटा सा नमूना कहानी "बूढ़ी काकी" से, श्रद्धा सुमन के रूप में।
"बूढ़ी काकी ने सिर उठाया, न रोईं न बोलीं। चुपचाप रेंगती हुई अपनी कोठरी में चली गईं। आवाज़ ऐसी कठोर थी कि हृदय और मष्तिष्क की सम्पूर्ण शक्तियाँ, सम्पूर्ण विचार और सम्पूर्ण भार उसी ओर आकर्षित हो गए थे। नदी में जब कगार का कोई वृहद खंड कटकर गिरता है तो आस-पास का जल समूह चारों ओर से उसी स्थान को पूरा करने के लिए दौड़ता है।"
Tuesday, July 28, 2020
God's cruel prank that Dil Bechara is..
Dil Bechara is hard to watch. This would have been just another tearjerker , If Sushant Singh Rajput aka SSR was among us. Whole movie seems like a cruel prank nature played with us. As if nature was preparing us for the bad news before actually giving us the bad news.
The instances are far too many to ignore which suggests that
actually nature was working on this joke to unleash upon us in already terrible
year of 2020.
Sometimes I feel that why should we bother so much about SSR. He may be just another lad who couldn't cope up with the cruel world and may be that what finished him. If he was that weak, may be his end was acceptable if not fair. But but but... If he was suffocated by a cabal, a gang , or a system, we all should rise against it.
Remember injustice anywhere is a threat to justice everywhere. If this system prevails, you will never get another talented outsider like Big B, another SRK or another Kangna who came from outside but ruled the tinsel town.
In Dil Bechara, SSR attends his own funeral. So, may be like Manny, SSR too had arranged his own funeral before he actually left us. But we will never know that. that’s the cruelest part of God's prank.
If a movie is meant to move you, Dil Bechara is the movie.. Kuch films banayi nahin jaati, ban jaati hai..












